अस्पताल की गुणवत्ता की वीडियोग्राफी शुरू
स्टेट क्वालिटी सेल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड को रिपोर्ट भेजेगी
भास्कर संवाददाता | खंडवा
जिला अस्पताल की क्वालिटी पर डाक्यूमेंट्री बनाने भोपाल से सोमवार को टीम आई। टीम ने अस्पताल के गेट से लेकर वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और बाथरूम के फोटोग्राफ्स लिए। डाक्यूमेंट्री के आधार पर अस्पताल की गुणवत्ता देखने मार्च में दिल्ली से टीम आएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के चार जिले को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के लिए चुना है। इसमें खंडवा, शिवपुरी, भोपाल का जेपी अस्पताल शामिल है। टीम की बनाई डाक्यूमेंट्री स्टेट क्वालिटी सेल दिल्ली भेजेगी। स्टेट क्वालिटी टीम ने जिला अस्पताल की गुणवत्ता दिसंबर एवं जनवरी में परखा। टीम ने अस्पताल को गुणवत्ता के लिए 55 फीसदी अंक दिए हैं। हालांकि टीम की बताई कमियों को अस्पताल प्रबंधन पूरा करने में जुटा है। अस्पताल प्रबंधक डॉ.धर्मेंद्र जाट ने बताया गुणवत्ता को लेकर काम चल रहा है। टीम के निरीक्षण के बाद पांच फीसदी और कमियों को दूर कर लिया। कायाकल्प में अस्पताल को गुणवत्ता और व्यवस्थाओं के लिए 78 फीसदी अंक मिले थे। जिला अस्पताल प्रदेश में कायाकल्प में दूसरे स्थान पर आया था।
स्कूल में लगेगा डेंटल शिविर
खंडवा | इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा द्वारा 10 फरवरी को डेंटल चेकअप शिविर लगाया जाएगा। क्लब की अध्यक्ष पूजा जैन ने बताया शिविर बालक माध्यमिक शाला घासपुरा में लगाया जाएगा। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक शिविर में जांच डॉ.दिनेश गुर्जर करेंगे।
अस्पताल के नेत्र विभाग के ऑपरेशन थियेटर का फोटो लेता फोटोग्राफर।