पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जानकारी के अभाव में आए अधिकारी को सिखाया काम

जानकारी के अभाव में आए अधिकारी को सिखाया काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीएल बैठक : श्रम अधिकारी बोले एजेंडे में नहीं था इसलिए नहीं लाया

भास्कर संवाददाता | खंडवा

आधी अधूरी जानकारी के टीएल बैठक में आए श्रम अधिकारी वीएस मंडलोई को कलेक्टर ने सलीका सिखाया। उन्होंने टीएल बैठक में हिदायत दी कि अपने विभाग से संबंधित पूरी जानकारी लेकर आया करें। आपको जानकारी ही नहीं है। आपके पास काम और लक्ष्यों के आंकड़े नहीं है तो अन्य अधिकारियों द्वारा दी रही जानकारी से कैसे मिलान करोगे? कलेक्टर की फटकार पर बैठक में श्रम अधिकारी मंडलोई चुप रहकर सुनते रहे। बैठक के बाद उनसे जानकारी नहीं लाने के संबंध में पूछा तो बोले कि एजेंडे में शामिल नहीं था इसलिए जानकारी लेकर नहीं आया था।

कलेक्टोरेट सभागृह में हुई बैठक में कलेक्टर श्रमिकों को मिलने वाली प्रसूति सहायता की जानकारी ले रहे थे। बीएमओ अनिल तंतवार, खालवा बीएमओ शैलेंद्र कटारिया व हरसूद बीएमओ महेश जैन प्रसूति संबंधी जानकारी आंकड़ों में दे रहे थे। श्रम अधिकारी मंडलोई के पास विभागीय आंकड़े नहीं थे। कलेक्टर एमके अग्रवाल ने नाराजगी जताई। हिदायत दी। वहीं, कलेक्टर ने 14 फरवरी नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर में किए जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

खबरें और भी हैं...