महापौर-विधायक का लोगों ने सम्मान किया
खंडवा | शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर महापौर सुभाष कोठारी और विधायक देवेंद्र वर्मा को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम पदमकुंड वार्ड के विश्वेश्वर चौक पर हुआ। क्षेत्रवासियों ने यह पार्षद शारदा आव्हाड़ के नेतृत्व में कार्यक्रम किया। स्वागत भाषण गणेश कनाड़े ने दिया। परिषद अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा उपस्थित थे। संचालन शंकर कनाड़े ने किया। आभार दिलीप इंगले ने माना।