चिन्ना इरानी को जेल भेजा
खंडवा | नकली पुलिस और फौजी बनकर लोगों के साथ ठगी की वारदात करने वाले मोहम्मद अली उर्फ चिन्ना इरानी निवासी भुसावल को कोतवाली पुलिस ने सोमवार सीजेएम की कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी को लेने भुसावल क्राइम ब्रांच के जवान आए थे। जमानत के लिए आरोपी की तरफ से दो महिलाओं ने वकील कर आवेदन पेश किया।
संविदाकर्मियों ने दिया धरना - खंडवा | मनरेगा, ग्रामीण विकास एवं अन्य संविदाकर्मियों ने एसडीएम कार्यालय के पास एक दिन का धरना दिया।