सीएमएचओ ने योजनाओं पर चर्चा की
खंडवा | सीएमएचओ डॉ.जेएस अवास्या ने नेशनल हेल्थ मिशन की योजनाओं पर चर्चा की। सोमवार को एनएचएम कार्यालय में डीपीएम आशुतोष घुटे के साथ एक घंटे तक बैठक ली।
शिवांश बने प्रांत कार्यकारिणी सदस्य
खंडवा | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 48वां अधिवेशन ग्वालियर में हुआ। परिषद के जिला संयोजक संदीपसिंह चौहान ने बताया शिवांश ओझा, पंकज यादव, विवेक तंवर, हिमांशु प्रजापति, राहुल विश्वकर्मा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया।