पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, 101 बटुकों का जनेऊ भी होगा

नर्मदा जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, 101 बटुकों का जनेऊ भी होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा 14 फरवरी को नर्मदा जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शोभायात्रा एवं निशुल्क उपनयन संस्कार होगा। सचिव सुभाष केशोरे ने बताया कार्यक्रम में परमपूज्य ब्रह्मगीर महाराज की उपस्थिति में 101 बटुकों का जनेऊ होगा। जिसे 101 आचार्य सम्पन्न कराएंगे। शोभायात्रा बड़ाबम स्थित धर्मशाला से निकलेगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला आएगी। इसमें बाद मां नर्मदा की आरती एवं भोजन प्रसादी होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए के किशोर नगर, शास्त्री नगर, सुभाष नगर, लालचौकी, रमा काॅलोनी सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक हरीश कोटवाले, संरक्षक राजेश डोंगरे, सुभाष महोदय, सुनीता सकरगाए, विनोद बिल्लौरे रहेंगे। इसी तरह सह संयोजक सुनील सकरगाए, निर्मल गीते, मोहन काशिव, प्रशांत बार्चे, भावेश बिल्लौरे, तपन डोंगरे, पंकज पगारे, निखिल डोंगरे, यशदीप चौरे, प्रियांशु चौरे, लीना भारद्वाज को बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...