रमाबाई आंबेडकर जयंती मनाई
खंडवा | दि बुद्धिस्ट सोसायटी एवं पंचशील मंडल ने संयुक्त रूप से रमाबाई आंबेडकर की 119वी जयंती मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। सतीश इंगले, संजय मेढ़ेकर, विजय भालेराव, जितेंद्र बोदवड़े, राहुल कनाड़े, निलेश निदाने, गौतम सालवे एवं महिला मंडल शामिल हुए। संचालन राहुल वाद्य ने किया।