पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने बिखेरे सुर

इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने बिखेरे सुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलीटेक्निक कॉलेज में सोमवार से दो दिनी वार्षिक उत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंच से फिल्मी गीतों की सुरमयी प्रस्तुति दी। गाने में व्याख्याता भी पीछे नहीं थे। उन्होंने ने भी मंच से सुरीले गीत गुनगुनाए।

महात्मा ज्योतिराव फुले शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सोमवार को वार्षिक उत्सव की शुरुआत पर्यटन विकास निगम सदस्य राजेश डोंगरे, संगीत कॉलेज प्राचार्य विनय जैन की अध्यक्षता में हुई। कॉलेज प्राचार्य सीजी ढबू ने बताया वार्षिक उत्सव को दो भागों में बांटा गया है। प्रथम सत्र में खेल एवं साहित्यिक गतिविधियां एवं द्वितीय में सांस्कृतिक गतिविधियों को रखा गया। साेमवार को सांस्कृतिक सत्र में एकल गायन, समूह गायन, अंताक्षरी, प्रश्नमंच एवं मिलन मेले का आयोजन हुआ। मंगलवार शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्राचार्य श्री ढबू ने वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा कर इस वर्ष कॉलेज के प्रत्येक विभाग में डिप्लोमा में प्रथम व कॉलेज में टॉपर आने वाले विद्यार्थियों को 5-5 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर एपी साकल्ले, एनके दीक्षित, आरएस सिसोदिया, एके शाक्यवार सहित स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

बांधवगढ़ में मनाएंगे सेन जयंती

खंडवा |
सेन समाज इस वर्ष संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती उनकी जन्मस्थली में मनाएंगा। युवाध्यक्ष राज सेन ने बताया 3 व 4 मई को बांधवगढ़ में आयोजन होगा। शासन द्वारा सेन उद्यान में बांधवगढ़ समिति मनाएंगी।

कॉलेज में गायन स्पर्धा के दौरान गीत पर थिरकती छात्राएं।

वार्षिकोत्सव
खबरें और भी हैं...