पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज निजी स्कूलों में लगेगी फाइनल लिस्ट, नर्सरी में एडमिशन मिलेंगे

आज निजी स्कूलों में लगेगी फाइनल लिस्ट, नर्सरी में एडमिशन मिलेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए फाइनल लिस्ट बुधवार को चस्पा होगी। लिस्ट लगने के बाद से प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके साथ अन्य स्कूलों में बच्चों को कक्षा आठवीं तक प्रवेश दिया जा रहा है।

नए शिक्षा सत्र के लिए शहर के निजी स्कूलों में बच्चों को नर्सरी कक्षा में एडमिशन बुधवार से दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों में सुबह 10 बजे एडमिशन की फाइनल लिस्ट लगा दी जाएगी।

सोफिया कान्वेंट, संत जोसफ, संत पायस, हॉली स्पिरिट में नर्सरी में 10 फरवरी से एडमिशन शुरू हो जाएंगे।

भंडारी पब्लिक स्कूल- 27 जनवरी से प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली से आठवीं कक्षा में एडमिशन दिया जा रहा है। एडमिशन लेने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है।

केंद्रीय विद्यालय- स्कूल में कक्षा पहली में दाखिले के लिए 1 फरवरी से आवेदन देना शुरू किया है। 18 मार्च को फाइनल लिस्ट लगने के बाद एडमिशन शुरू होंगे।

पाेद्दार इंटरनेशनल स्कूल- 27 जनवरी से एडमिशन प्रक्रिया शुरू है। 15 मार्च तक नर्सरी से कक्षा सातवीं तक एडमिशन होंगे।

किस स्कूल में कब होंगे दाखिले
खबरें और भी हैं...