पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंहस्थ में मोरटक्का पुल वन वे का प्रस्ताव

सिंहस्थ में मोरटक्का पुल वन वे का प्रस्ताव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदा जयंती : 20 तैराक, 10 नाव करेंगे तैनात
14 फरवरी को नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर में डेढ़ से दो लाख लोग आएंगे। अधिकांश घाटों पर नहाएंगे। आरती, पूजन करेंगे। इनकी सुरक्षा के लिए इस बार विशेष सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। 10 सुरक्षा नाव सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहेंगी। इन नाव पर पहचान के लिए लाल झंडे लगे रहेंगे। सुरक्षा नाव के अलावा अन्य कोई नाव नदी में नहीं रहेगी।

यह आदेश कलेक्टर ने ओंकारेश्वर में ली बैठक में नगर परिषद को दिए हैं। ओंकारेश्वर में हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में अतिरिक्त सावधानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया नगर पंचायत द्वारा 20 तैराक नियुक्त किए जाएंगे। यह नर्मदा जयंती पर घाटों पर मौजूद रहेंगे। इनके साथ होमगार्ड के तैराक भी घाटों पर मौजूद रहेंगे। केवलराम घाट, गोमुख घाट, चक्रतीर्थ घाट, नागर घाट, कोठी तीर्थ घाट, एवं ओंकार घाट पर नर्मदा पूजन होगा। शाम 7 बजे काकड़ा आरती होगी। कलेक्टर ने सभी 6 घाटों पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए बनने वाले मंच की मजबूती का परीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

मीटरगेज ट्रेन के फेरे बढ़ा सकता है रेलवे
सिंहस्थ में महू-खंडवा मीटरगेज ट्रेन के फेरे बढ़ने की संभावना हैं। महेश्वर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग, उमरिया चौकी के पास हाईवे की रेलवे क्रासिंग बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगेगी। इस स्थिति से निपटने के लिए क्रासिंग के दोनों और लोहे के डिवाइडर लगाने का प्लान हैं।

यातायात दबाव कम करने के जतन
खबरें और भी हैं...