वेलेंटाइन-डे के लिए पुणे से मंगाए 30 हजार गुलाब
खंडवा | इस साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे पर पुणे के गुलाबों की बहार होगी। शहर के फूल व्यवसायियों ने 30 हजार गुलाब के फूल मंगाए हैं। इस दिन लंबी पत्तियों वाले गुलाब की खूब मांग होने से व्यापारी हर साल यहीं से गुलाब आर्डर कर मंगाते हैं। वेलेंटाइन-डे को सप्ताहभर का समय बचा है लेकिन बाजार में गुलदस्ते व फूल अभी से दिखने लगे हैं। फूल व्यापारी राजू ने बताया शहर में फूल की लगभग 30 बड़ी दुकानें हैं। हर दुकानदार वेलेंटाइन-डे पर एक हजार फूल बेच देता है। इस साल भी व्यापारियों ने फूल पुणे से मंगाए हैं। इस साल गुलाब के एक फूल की कीमत 25 रुपए तक होगी। जबकि पिछले साल फूल 15 से 20 रुपए में बिका था।