पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेल बजट में खंडवा से कोई प्रस्ताव नहीं

रेल बजट में खंडवा से कोई प्रस्ताव नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | नए रेल बजट में रेलवे बोर्ड के पास जोन और मंडल से प्रस्ताव पहुंच गए हैं। इस बार खंडवा से अफसरों ने बजट के लिए कोई प्रस्ताव नहीं भेजा।

रेलवे बोर्ड ने भी खानापूर्ति के लिए 15 जनवरी तक आम लोगों से वेबसाइट पर सुझाव लिए। इन्हें बजट में जोड़े जाएंगे या नहीं, फिलहाल इस पर संशय है। बोर्ड ने जोन और मंडल के अफसरों को सीधे जनता से सुझाव लेने को कहा। यहां भी स्थानीय, मंडल स्तर के अफसरों ने गंभीरता नहीं दिखाई। 25 फरवरी को रेल बजट है लेकिन खंडवा से अब तक कोई सुझाव लेने का काम नहीं हुआ। स्टेशन प्रबंधक आलोक चौरे के अनुसार जनसमस्या, ज्ञापन और जरूरत डीआरएम को भेज देते हैं। वे इसकी पूर्ति करते हैं। खुद प्रस्ताव नहीं भेजते। ट्रेनों के टाइमिंग, ठहराव, ट्रेनें बढ़ाना जैसे प्रस्ताव मंडल, जीएम के पास पहले से ही होते हैं।

शहर को यह उम्मीद
भुसावल-नागपुर 22111/ 22112 व्हाया इटारसी से ट्रेन जो वर्तमान में सप्ताह में 3 दिन चलती है, इसे प्रतिदिन चलाया जाए। हैदराबाद-अजमेर 12719/12720 को प्रतिदिन किया जाए। यह ट्रेन 100 फीसदी राजस्व दे रही है। रतलाम-अजमेर €एक्सप्रेस को व्हाया नागदा रूट से इंदौर तक विस्तार दिया जाए। भुसावल-भोपाल के बीच नई मेमू ट्रेन चलाई जाए। Œकाचीगुड़ा-अकोला इंटरसिटी 17639/17640 को व्हाया मलकापुर-भुसावल बायपास बुरहानपुर के रास्ते ब्रॉडगेज रेल लाइन मार्ग से खंडवा तक विस्तार दिया जाए।

खबरें और भी हैं...