घासपुरा में मारपीट
घासपुरा में मारपीट
खंडवा | घासपुरा क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विवाद के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। मंगलवार शाम दीपक पिता साहेबराव के मकान में धार्मिक कार्यक्रम में संदेश पिता सुभाष घर के बाहर बैठा था। किसी बात को लेकर जाकिर से विवाद हो गया था। कुछ देर बाद जाकिर अपने साथियों के साथ आया और सुभाष संदेश, नम्रता, शकुंतलाबाई के साथ मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने अारोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया।