पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 100 से ज्यादा घरों में जाएंगे मौला, हर घर में लगी बरकत की कुर्सी

100 से ज्यादा घरों में जाएंगे मौला, हर घर में लगी बरकत की कुर्सी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। बोहरा समाज के रुहानी पेशवा सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला साहब समाज के 100 से ज्यादा घरों में कदम रखेंगे। यहां 5 से 10 मिनट बैठकर दुआ करेंगे।

इस दौरान मौला के लिए विशेष थाली सजाई जाएंगी। घर के सदस्य मौला की कदमबोसी (हाथ चूमना) करेंगे। मंगलवार शाम तक 50 से ज्यादा घरों की सूची तैयार हो गई। जिन घरों में मौला तशरीफ करेंगे, वहां स्पेशल कुर्सियां, सोफे और सिंहासन तैयार हो रहे हैं। मौला की तशरीफ के बाद कुर्सी और सिंहासन बरकत वाला हो जाएगा। जिसे कदमबोसी के लिए घर में रखा जाएगा।
मौला की एक झलक पाने के लिए होजेफा सोडावाला का भाई इस्माइल अपने परिवार के साथ दुबई से खंडवा आ रहा है। इनके अलावा शब्बीर भाई ताहेरी दुबई वालों के साथ करीब 20 लोग गुरुवार सुबह तक तशरीफ ला रहे हैं। सैफी कॉलोनी में मस्जिद के आस-पास दोनों ओर की सड़कों पर कालिन और हरी जुट बिछाई जाएगी। मौला के कयामगाह से लेकर मस्जिद तक 100 फीट के रास्ते में दीवारें तोड़कर रास्ता बनाया है। इस पर से पैदल होते हुए मस्जिद तक मौला जाएंगे। सड़क के दोनों ओर मकानों के ऊपर से मौला के दीदार होंगे।

यहां बैठेंगे सैयदना साहब
2-10 मिनट का समय देंगे मौला

सैयदना साहब जिस घर में भी तशरीफ ले जाएंगे वहां पर 2 से 10 मिनट का समय देंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगे। उनकी लंबी उम्र दराजी और रोजी-रोजगार के लिए सैयदना साहब दुआं करेंगे। सैयदना साहब के लिए विशेष थाली सजाई गई जिसमें शरबत, ड्रायफ्रुट्स रहेगा। परिवार के सदस्य बारी-बारी मौला के हाथ चूमकर कदमबोसी करेंगे।

कल शाम मस्जिद की इफ्तेताह, शुक्रवार सुबह वाअज

सैयदना साहब अपने काफिले के साथ गुरुवार शाम 4 बजे तक इंदौर रोड से होते हुए सैफी कॉलोनी में तशरीफ लाएंगे। यहां नमाज अदा करने के बाद मगरिब के समय हरिगंज स्थित मस्जिद का उद्घाटन करने जाएंगे। जैनुद्दीन भाई बर्तनवाला के बेटे का निकाह सैयदना साहब पढ़ाएंगे।


खबरें और भी हैं...