पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल महोत्सव : हनुवंतिया में बिछाया ग्रीन कारपेट, आज तैयारियां देखेंगे पर्यटन मंत्री

जल महोत्सव : हनुवंतिया में बिछाया ग्रीन कारपेट, आज तैयारियां देखेंगे पर्यटन मंत्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री का अधिकृत दौरा आया, 12 को आएंगे, सवा घंटे रुकेंगे
12 फरवरी को जल महोत्सव के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सवा घंटे रुकेंगे। वे यहां केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के साथ आएंगे। यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री जिले के एक ही स्थान पर एक पखवाड़े में दूसरी बार आ रहे हैं। मंगलवार को जिला प्रशासन के पास सीएम का अधिकृत दौरा आ गया। वे 12 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे इंदौर पहुुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से कसरावद आएंगे। दोपहर 3.25 बजे हनुवंतिया पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। शाम 4.40 बजे इंदौर के लिए उड़ान भरेंगे।

खंडवा | हनुवंतिया में 12 से 21 फरवरी तक जल महोत्सव होगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। यहां 125 कॉटेज तैयार हो गए हैं। बगीचे में ग्रीन कारपेट बिछा दिया है। प्रदेश के पर्यटन राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा, सीएम के प्रमुख सचिव इकबालसिंह बैस, सीएम के सचिव हरिरंजन राव बुधवार सुबह 11 बजे हनुवंतिया पहुंचेंगे। वे यहां तैयारियों का जायजा लेंगे। (विस्तृत पढ़ें पेज 16)

खबरें और भी हैं...