कोर्ट में गवाही देने की बात पर मारपीट
कोर्ट में गवाही देने की बात पर मारपीट
खंडवा | कोर्ट में गवाही देने की बात पर आरोपियों ने फरियादी गवाह के घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना मंगलवार शाम गणेश तलाई क्षेत्र की है। फरियादी दिनेश पिता सीताराम राठौर ने आरोपी पिंटू दुबे, गौरव दुबे, आशीष चौहान के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। दिनेश ने बताया कि एक प्रकरण में कोर्ट में उसकी व उसके दोस्त की गवाही दी है। अगली पेशी पर जाने से रोकने व कोर्ट में कुछ भी गवाही न देने के लिए दबाव बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 323, 452, 506 34 के तहत केस दर्ज किया।