11 माध्यमिक को हाईस्कूल का दर्जा, 11 करोड़ मिलेंगे
वार्षिक कार्ययोजना में जिले के स्कूलों के लिए 48 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ
भास्कर संवाददाता | खंडवा
माध्यमिक स्कूल से हाईस्कूल का दर्जा मिलने वाले 11 स्कूलों के नए भवन के लिए 11 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए है। इसके अलावा 42 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित 49 नए स्कूल भवन के लिए 48 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अरुण विजयवर्गीय ने बताया जिले के स्कूलों के लिए तैयार की गई वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक मंगलवार को भोपाल में हुई। समीक्षा बैठक में माध्यमिक से हाईस्कूल का दर्जा प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हरसूद, माध्यमिक विद्यालय सड़ियापानी सरकार, माध्यमिक स्कूल छालपी, खालवा की माध्यमिक स्कूल गोलखेड़ा, खंडवा ब्लाक से माध्यमिक विद्यालय राेहणी, माध्यमिक विद्यालय माथनी बुजुर्ग, बलड़ी की माध्यमिक विद्यालय बलियापुरा, पुनासा की माध्यमिक विद्यालय रोहनी, मोहनपुर, राजगढ़ व कालंका के नए भवन निर्माण के लिए एक-एक करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है।