जंक्शन पर बगैर सूचना के रास्ता बंद
खंडवा | पुराने फुट ओवरब्रिज को डबल बैंच रैंप बनाने का काम तेज हो गया है। मंगलवार को रेलवे के इंजीनियर विभाग ने यात्रियों को बगैर सूचना दिए एक रास्ता बंद कर दिया। यहां कार्य प्रगति पर है का बोर्ड लगा दिया। पार्सल गेट से एफओबी जाने का रास्ता बंद होने से यात्रियों को आवागमन में खासी दिक्कत हुई। सभी यात्रियों मुसाफिर खाना से घूमकर एफओबी पहुंच सके। सबसे ज्यादा परेशानी प्लेटफार्म नंबर-3, 4, 2 और 1 पर आने-जाने वाले यात्रियों को हुई।