देशभक्ति, पारंपरिक गीतों पर झूमे इंजीनियरिंग के विद्यार्थी
खंडवा | शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का सांस्कृतिक मंच मंगलवार को देशभक्ति, पारंपरिक, इंडियन पॉप संगीत की धुनों से गूंज उठा। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मुंबई हमले पर मारे गए लोगों नाटक मंचन के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। देश की एकता व अनेकता को पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से दिखाया। शासकीय ज्योतिराव फूले पॉलीटेक्निक कॉलेज में वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को शाम 6 बजे से एकल नृत्य, समूह नृत्य, लोक नृत्य, नाटक मंचन, मिमिक्री, फेंसी ड्रेस स्पर्धाएं हुई। कॉलेज प्राचार्य सीजी ढबू ने बताया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बुधवार सुबह 11 बजे वार्षिकोत्सव का समापन कलेक्टर एमके अग्रवाल व एसपी एमएस सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर कॉलेज के मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।