पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल गेम्स में साई के दो खिलाड़ियों को पदक

स्कूल गेम्स में साई के दो खिलाड़ियों को पदक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | पुणे में 3 से 7 फरवरी को आयोजित 61वीं राष्ट्रीय स्तरीय ताईक्वांडो स्पर्धा में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में मानसी फ्रांसिस, सुमन राजपूत, एवं बालक वर्ग में यश शेंडगे ने भाग लिया। इनमें सुमन राजपूत ने अंडर 19 में 56 किग्रा वजन में महाराष्ट्र व मिजोरम की खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक प्राप्त किया। मानसी फ्रांसिस ने अंडर 19 में दिल्ली, पंजाब के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। कोच शोमेश्वर राव ने बताया 10वीं एवं 11वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में अब तक सात पदक प्राप्त हुए है। खिलाड़ियों के खंडवा अागमन पर खेल अधिकारी जोसफ बक्सला ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...