ट्रैफिक पुलिस ने प्रचार वाहन से वसूला जुर्माना
ट्रैफिक पुलिस ने प्रचार वाहन से वसूला जुर्माना
खंडवा | ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार दोपहर कोतवाली के सामने प्रचार वाहन रोका। एसआई आरआर पटेल ने नमक के प्रचार कर रहे वाहन चालक से दस्तावेज जांचें। इसके अलावा निगम से अनुमति पत्र भी मांगा। बगैर अनुमति, नंबर प्लेट छुपाकर वाहन चलाने पर जुर्माना वसूला।