बाइक फिसलने से पंचायत सचिव घायल
बाइक फिसलने से पंचायत सचिव घायल
मूंदी | बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गए। उनमें से एक गंभीर घायल को मूंदी से खंडवा रैफर कर दिया है। घटना मंगलवार रात 7.30 बजे पुनासा-मूंदी रोड भादलीखेड़ा दरगाह के पास हुई। पुलिस के मुताबिक गोराड़िया सचिव जगदीश चौहान निवासी जामकोटा और दिनेश मांगीलाल निवासी भिलाई बाइक पर सवार होकर पुनासा से मूंदी आ रहे थे। इसी दौरान बाइक दरगाह के पास फिसल गई। दोनों को सिर में चोटें आई है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मूंदी लेकर आई। मेडिकल अधिकारी शेख परवेज खान ने प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश को खंडवा रैफर कर दिया। जबकि सचिव चौहान को छुट्टी दे दी। भर्ती करते समय अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और जामकोटा सरपंच लोकेंद्रसिंह तोमर के बीच तीखी बहस हो गई। विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर भी रात 8 बजे घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।