हजरत गैब शाह वली बाबा का उर्स मुबारक मनाया
खंडवा | टैगोर कॉलोनी स्थित हजरत गैब शाह वली बाबा का उर्स मुबारक मंगलवार को मनाया गया। इस बार उर्स की सभी रस्में दिन में ही की गई। सुबह इमलीपुरा क्षेत्र से संदल निकला जो कि दरगाह पर दोपहर 12 बजे पहुंचा। दरगाह परिसर में नात-ए-पाक का कार्यक्रम आयोजित कर फातेहा भी हुई। इस दौरान अय्यूब खान, इमरान खान, साजिद कादरी सहित दरगाह खादिम उपस्थित थे। दोपहर 1 बजे लंगर-ए-आम में हुआ।