रहवासी क्षेत्र में बेकरी बीमार हो रहे लोग
निगम से बगैर एनओसी, लाइसेंस के घर में संचालित हो रही बेकरी
भास्कर संवाददाता | खंडवा
रहवासी क्षेत्र किशोर नगर एलआईजी-109 में एक परिवार का अपने ही घर में रहना मुश्किल हो गया है। पड़ोस की बिल्डिंग में बेकरी कारखाना संचालित किया जा रहा है। यहां भट्टी जलती रहती है।
मशीनों के शोरगुल से परिवार के बुजुर्ग माता-पिता से लेकर 4 महीने का मासूम भी बीमार रहने लगा हैं। हाउसिंग बोर्ड ने दो मकानों के बीच एक दीवार बनाई है। इसका असर यह हो रहा है कि घर के अंदर तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है। इससे उनके चेहरे, आंखों में जलन होने लगती है। दिनभर बेचैनी का भी अहसास होता है। ऑनलाइन जन शिकायत निवारण में सुकून से जीने के अधिकार का हवाला देते हुए बेकरी हटवाने की गुहार लगाई है। यह शिकायत आशीष जोशी ने की है। पड़ोस के 108 नंबर के मकान में संदीप पिता संतोष डाेले बेकरी कारखाना संचालित कर रहा है। नियम विरुद्ध घरेलू गैस का उपयोग कर रहा है। कारखाने में उत्पादन से निकलने वाली बदबू और तेज आवाज से जीना मुश्किल हो गया है।
बगैर लाइसेंस, एनओसी के किशोर नगर एलआईजी-108 में इस तरह बेकरी संचालित की जा रही है।
अपने ही घर में रहना हुआ मुश्किल
निगम ने नहीं दी एनओसी
बेकरी संचालन के लिए शॉप एक्ट, फूड लाइसेंस है। 2014 में लाेन के वक्त निगम से एनओसी के लिए आवेदन किया था। उन्होंने एनओसी नहीं दी, सिर्फ यह लिखकर दे दिया कि टैक्स पूरा जमा है। हमारे यहां मशीनों से बैक समोसे और पैकिंग की जाती हैं। - संदीप डोले, संचालक, श्री दादाजी बेकरी
जांच के बाद बंद कराएंगे
आवासी क्षेत्र में बगैर लाइसेंस, एनओसी के कोई भी कारखाना संचालित नहीं कर सकता। जांच कर बंद कराएंगे। - जेजे जोशी, आयुक्त, नगर निगम