पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेज कन्वर्जन के लिए तेजी से करें भू अर्जन कार्रवाई

गेज कन्वर्जन के लिए तेजी से करें भू-अर्जन कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा-महू गेज कन्वर्जन के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई तेजी से की जाए। यहीं मांग करने मंगलवार दोपहर जनमंच के पदाधिकारी संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल से मिले। कलेक्टर एमके अग्रवाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। जनमंच के मुताबिक रेल मंत्रालय ने गेज कन्वर्जन के लिए राशि आवंटित कर चुका है।

कुछ स्थानों पर पुल-पुलिया के निर्माण और स्टेशन विस्तार को लेकर रेलवे ने सर्वे के बाद अतिरिक्त भूमि की मांग की। भू-अर्जन की कार्रवाई जिला प्रशासन खंडवा, खरगोन और इंदौर करना है। करीब दो दशक से गेज कन्वर्जन की परियोजना लंबित है। इसे समय-सीमा में पूरा करने के लिए रेल मंत्रालय और जनमंच प्रयासरत है। इस दिशा में यदि जिला प्रशासन द्वारा भू-अर्जन की कार्रवाई तेजी से होगी तब जाकर यह भूमि रेलवे को मिल सकेंगी। इसके बाद ही अप्रैल से गेज कन्वर्जन का कार्य शुरू हो सकेगा। इस मौके पर जनमंच के चंद्रकुमार सांड, अनुराग बंसल, सुनील जैन, गणेश कानड़े, कमल नागपाल, मनोज सोनी, देवेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।

संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल को ज्ञापन सौंपते जनमंच पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...