पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केस जीते 18 माह बीते, नहीं मिला बढ़ा हुआ मुआवजा

केस जीते 18 माह बीते, नहीं मिला बढ़ा हुआ मुआवजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहेजला के करीब 28 किसानों को कोर्ट केस जीते हुए 8 से 18 महीने बीत गए। न्यायालय द्वारा बढ़ाई मुआवजा राशि नहीं मिली है। किसानों ने यह शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर से की। किसानों ने बताया कि रेल का आना जाना शुरू हो गया है। मुआवजा राशि नहीं मिली है। किसानों ने न्यायालय के आदेशानुसार मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है ताकि सूखा के साल में रुपए का उपयोग हो सके।

जिला प्रशासन के अफसरों के मुताबिक किसानों को अवार्ड पारित होने के बाद मुआवजा राशि दी जा चुकी है। किसान कम राशि को लेकर कोर्ट चले गए थे। कोर्ट ने सभी किसानों की राशि बढ़ा दी थी। बढ़ी हुई राशि नहीं मिली है। सिंगाजी थर्मल पावर से राशि की मांग की है। रुपए आते ही किसानों को न्यायालय के आदेशानुसार मुआवजा की बढ़ी हुई राशि दे दी जाएगी। इमलीपुरा की सुल्ताना अहमद ने बताया कि उसके पति शिक्षा विभाग में कार्यरत थे, निधन के बाद 6वें वेतनमान का एरियर नहीं मिला है। कलेक्टर एमके अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को 7 दिन में एरियर भुगतान कराने के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य मामले भी जनसुनवाई में आए। अपर कलेक्टर अनुराग सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका गोयल, लोक सेवा प्रबंधक एसएस जादम, एसडीएम शाश्वत शर्मा व अन्य अफसरों ने जनसुनवाई में आम लोगों की शिकायतें सुनी।

नाहल्दा में जल संकट
नाहल्दा में पानी की कमी की शिकायत करने जनपद अध्यक्ष हरि पटेल व ग्रामीण आए। इन्होंने बताया कि गांव में पानी नहीं है। दो किलोमीटर दूर से खेतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों से पीएचई विभाग के अफसर मिले। एक दो दिन में मौके पर जाकर निरीक्षण करने और उपाय करने का भरोसा दिलाया। खालवा उप सरपंच ने सरपंच को हटाने की मांग की। बताया कि उन पर प्रकरण दर्ज है।

भंडारिया रोड की एजेंसी तय, काम शुरू नहीं हुआ
जय प्रकाश नारायण वार्ड के पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह चौहान ने भंडारिया रोड के मरम्मत की मांग की। उन्हें कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल रुपए नहीं है। रुपए आने के बाद काम करा दिया जाएगा।

जनसुनवाई में शिकायत सुनते कलेक्टर व अन्य अधिकारी।

जनसुनवाई
खबरें और भी हैं...