गरीबों के लिए सर्वसुविधायुक्त पक्के मकान एक माह में हो जाएंगे तैयार
खंडवा | गरीबों के लिए सर्वसुविधायुक्त पक्के मकान एक माह में तैयार हो जाएंगे। चीरा खदान क्षेत्र में एकीकृत आवास के तहत तेजी से का चल रहा है। काम पूरा होते ही इनका आवंटन भी शुरू हो जाएगा। यहां हो रहे कामों का मंगलवार दोपहर महापौर सुभाष कोठारी ने निरीक्षण किया। यहां सड़क, बिजली और सीवरेज लाइन का काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त जेजे जोशी, प्रभारी कार्यपालन यंत्री मनोज घोष, प्रभारी सहायक यंत्री अंतरसिंह तंवर, उपयंत्री भूपेंद्रसिंह बिसेन, दिलीप मालवीय उपस्थित थे।