- Hindi News
- National
- सहायक यंत्री को कार्यपालन यंत्री और उपयंत्री को सहायक यंत्री का प्रभार सौंपा
सहायक यंत्री को कार्यपालन यंत्री और उपयंत्री को सहायक यंत्री का प्रभार सौंपा
खंडवा | निगम आयुक्त जेजे जोशी ने जनकार्य एवं उद्यान विभाग, जलकार्य तथा सीवरेज विभाग के अफसरों के बीच कार्य विभाजन किया है। इन दोनों ही विभाग के लिए कार्यपालन यंत्री का प्रभार सहायक यंत्री मनोज घोष को सौंपा गया है। वहीं उपयंत्री एचआर पांडे को वार्ड क्रमांक 01 से 25 तक के समस्त कार्य, भवन अनुज्ञा, निर्माण, अतिक्रमण, अमृत में सीवरेज योजना, अर्बन ट्रांसपोर्ट आईएचएसडीपी योजना हेतु प्रभारी सहायक यंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसी प्रकार अंतरसिंह तंवर को वार्ड क्रमांक 26 से 50 तक के सभी काम, भवन अनुज्ञा, निर्माण, अतिक्रमण, अमृत में पार्क तैयार करवाना, हाउसिंग फार ऑल, ट्रांसपोर्ट नगर, बस स्टैंड एवं अन्य कार्य हेतु प्रभारी सहायक यंत्री का प्रभार दिया गया है। राजेश गुप्ता को जल वितरण शाखा का प्रभार और अमृत योजना में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के लिए प्रभारी सहायक यंत्री बनाया गया। उपयंत्री संजय शुक्ला को जल वितरण शाखा में अमृत योजना का काम भी देखेंगे। राधेश्याम उपाध्याय वार्ड क्रमांक 01 से 25 और दिलीप मालवीय को 26 से 50 तक के वार्डों का कार्य तथा अतिरिक्त रुप से नर्मदा जल योजना और अमृत योजना का काम भी देखेंगे।