पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोरियामाल टापू पर भी बनाए जाएंगे कॉटेज

बोरियामाल टापू पर भी बनाए जाएंगे कॉटेज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसवंतगढ़ हवेली बनेगी होटल
प्रदेश में पहली बार हो रहे 10 दिनी जल महोत्सव के लिए हनुवंतिया पर्यटन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुजरात की इवेंट कंपनी पर्यटकों के लिए कॉटेज, सभागार और अन्य व्यवस्थाएं जुटाने में लगी हुई है। कार्यक्रम स्थल बोरिया माल टापू को प्राकृतिक रूप देने तथा धूल से बचाने के लिए हरी जूट बिछाई जाएगी। कार्यक्रम शुभारंभ के लिए 9 हजार वर्गफीट का वातानुकूलित सभागार बनाया जा रहा है।

महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री एम वैंकेया नायडू तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 12 फरवरी को करेंगे। हनुवंतिया को वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रदेश सरकार करा रही है। ओम इवेंट कंपनी के मैनेजर नवीन शर्मा ने बताया 9 हजार वर्गफीट का सभागार पूरी तरह वातानुकूलित होगा। इसमें 500 अतिथि बैठक सकेंगे। सभागार लकड़ी एवं प्लायवुड से बनाया जा रहा है। 10 दिन चलने वाले कार्यक्रमों के लिए मंच भी तैयार किया जा रहा है। 300 कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। सभागार को किले का रूप दिया जा रहा है।

70 सीसीटीवी कैमरे करेंगे चौकसी- कार्यक्रम स्थल के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए 70 सीसीटीवी कैमरे लगा लगा दिए गए हैं। कंट्रोल रूम से 24 घंटे हर स्थान की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

120 तंबू लगेंगे

जल महोत्सव स्थल बोरिया माल टापू हनुवंतिया से 7.5 किमी दूर है। यहां पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए 120 तंबू लगाए जाएंगे। यह काम रविवार से शुरू हो चुका है। तंबू में सिर्फ बेड की व्यवस्था रहेगी। यहां और कोई गतिविधि या आग जलाना प्रतिबंधित रहेगा। बिजली व्यवस्था सोलर एनर्जी अथवा रिचार्जेबल बैटरी से ही होगी। जनरेटर की अनुमति भी नहीं मिली है। इसका कारण यहां विचरण करने वाले वन्य प्राणियों को परेशानी से बचाना है।

हनुवंतिया पर्यटन स्थल से लगे पुरनी में पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने हवेली बनाई है। यह हवेली राजस्थान के कारीगरों ने तैयार की है जिसे जसवंतगढ़ नाम दिया गया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने इस हवेली को लग्जरी होटल में परिवर्तित करने का फैसला किया है। वैसे भी हवेली में फिलहाल कोई नहीं रहता। परिवार खंडवा में निवास करता है।

जल महोत्सव
खबरें और भी हैं...