कृमि मुक्ति दिवस पर जागरुकता रैली
खंडवा | राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को जागरूकता रैली निकली। डॉ.जेएस अवास्या ने इसे हरी झंडी दिखाई। रैली में नर्सिंग छात्राएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 10 फरवरी से 1 से 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल गोली खिलाई जाएगी। रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकली। नोडल अधिकारी अनिता शुक्ला, वीएस मंडलोई, डॉ.शरद हरणे, डॉ.अनुरुद्ध कौशल व अन्य शामिल हुए।