अमृत के लिए 51 दिन में वसूलना होगा 5.5 करोड़ का टैक्स
अमृत योजना के तहत शहरी सुधार कार्यक्रम रिफार्म निगम को 31 मार्च तक पूरा करना है। इसमें मुख्य अड़चन 90 प्रतिशत वसूली करना है। कुल 7.5 करोड़ रुपए वसूलना था। इसमें से सवा करोड़ रुपए निगम ने 50 दिन में वसूले। 80 लाख रुपए अधिभार की लोगों को छूट दे दी। अब 51 दिन में करीब 5.50 करोड़ रुपए की वसूली करना है।
निगम को 31 मार्च तक ई शासन वेबसाइट अपग्रेड करना है। ई-समाचार पत्र का नियमित प्रकाशन करना है। दोहरी लेखा प्रविष्टि पूरी तरह लागू करना है। वेबसाइट पर वार्षिक वित्तीय विवरण प्रकाशन करना है। 5 साल में हरित क्षेत्र 15 प्रतिशत बढ़ाने की योजना तैयार करना है। पीपीपी से पद्धति पार्क, खेल मैदान एवं मनोरंजन के लिए विकास के प्रस्ताव बनाना और निगम कर 90 प्रतिशत वसूली व एकत्रीकरण करना है। निगम का दावा है काम तय समय में पूरे कर लिए जाएंगे।
बहुत अच्छी स्थित रिफार्म की
रिफार्म के मामले में खंडवा की स्थिति अन्य निगमों की तुलना में बहुत अच्छी है। बकाया वसूली का कवरेज बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। - जेजे जोशी, निगम आयुक्त
ई शासन वेबसाइट अपग्रेड की जा रही है।
ई-समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू हो गया है। इसमें कुछ संशोधन करना है।
दोहरी प्रविष्टि पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है। 2012-13 को लेखा परीक्षा प्रमाण पत्र निगम दे चुका है। 2013-14 तक की बैलेंस शीट बन चुकी है।
निगम की वेबसाइट पर वर्ष 2013-14 और 2014-15 का वार्षिक वित्तीय विवरण प्रकाशन कर दिया है।
5 साल में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए बगीचों का विकास किया जा रहा है। दो बगीचे तैयार भी हो गए हैं। पांच में काम प्रस्तावित है।
नागचून विकास के लिए एनएचडीसी को प्रस्ताव सौंपा है। संभवत: 4 करोड़ की लागत से इसका विकास होगा।
निगम 90 प्रतिशत वसूली और एकत्रीकरण में पिछड़ा हुआ है। 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करना मुश्किल नजर आ रहा है।
अभी तक निगम ने यह किया
आगे क्या : उड़नदस्ता करेगा जब्ती
51 दिन में वसूली की स्थित सुधारने के लिए पांच सदस्यीय उड़नदस्ते का गठन किया जाएगा। पांच दस्ते बनाए जाएंगे। इन दस्तों द्वारा बकायेदारों के यहां पहुंचकर जब्ती-कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। ई पत्रिका में जल्दी ही संशोधन कर निगम संबंधी समाचार प्रकाशित किए जाएंगे।
50 दिन में सवा करोड़ रुपए बकाया वसूला
80 लाख छोड़ दिया नगर निगम ने अधिभार