पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंगाजी परियोजना : नए ट्रैक पर पहली बार 3500 टन कोयला लेकर आया रैक

सिंगाजी परियोजना : नए ट्रैक पर पहली बार 3500 टन कोयला लेकर आया रैक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीड़ | संत सिंगाजी ताप परियोजना के अफसरों का मंगलवार को नए ट्रैक पर कोयला रैक चलने का इंतजार समाप्त हो गया। मंगलवार को ट्रैक से पहली बार 3500 टन कोयला लेकर रैक परियोजना पहुंच गया। इस सफलता पर अफसरों ने बीड़ स्टेशन पर श्रीफल भेंट किया और मिठाई बांट एक-दूसरे को बधाई दी। अफसरों के साथ ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। अब खंडवा-बीड़ शटल रद्द होने की परेशानी से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी। सुरगांव बंजारी स्टशन से सुबह 10 बजे कोयले से भरी 59 बोगी का रैक बीड़ के लिए रवाना किया गया। रैक के बीड़ पहुंचते ही एमपीपीजीसीएल और राईट्स कंपनी के अफसरों ने ट्रैक निर्माण कंपनी जीवीआर के अफसरों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। यह रैक भिलाई से आया था, जिसमें 3500 टन कोयला लोड था। रैक को 20 किमी की स्पीड से लाया गया। लोडेड रैक को 14 किमी के सफर में कोई परेशानी नहीं आई। धीरे-धीरे रैक की स्पीड बढ़ाई जाएगी। अफसरों ने रैक चलने और ग्रामीणों ने खंडवा-बीड़ शटल के निर्विघ्न चलने की उम्मीद में खुशी जताई। इस मौके पर परियोजना ईडी बीएल नवेल, एसी आर.के. मल्होत्रा के अलावा राईट्स तथा जीवीआर कंपनी के अफसर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...