जहर खाने वाले बाबू की हालत में सुधार
जहर खाने वाले बाबू की हालत में सुधार
खंडवा.कर्जसे परेशान और सूदखोर की धमकी के बाद जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले पीडब्ल्युडी के बाबू सखाराम सलाले की हालत में सुधार है। शनिवार को घटना के बाद हालत गंभीर होने से पुलिस बयान नहीं ले पाई थी। सखाराम ने बलजीत छाबड़ा और अशोक नामक व्यक्ति से ब्याज पर रुपए लिए थे। परिजन का आरोप है कि चार गुना ज्यादा रुपए देने के बाद भी परेशान कर रहे है। कोर्ट में प्रकरण चल रहा है।