पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

शिक्षिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

खंडवा.खालवाके एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने शादी के बाद अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। शिक्षिका (21) की शादी 27 नवंबर 14 को आर्य समाज खंडवा में 35 वर्षीय युवक के साथ हुई। रविवार दोपहर शिक्षिका अपनी मां के साथ एसपी को शिकायत करने कार्यालय पहुंची। अवकाश होने से पीड़िता को एसपी नहीं मिल सके। शिक्षिका के अनुसार प्रकाश शिंदे ने उसे बहला-फुसलाकर शादी की और दो लाख रुपए की मांग की। नहीं देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत खालवा पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में एसपी एमएस सिकरवार ने बताया कि मामले में जांच कर रहे है। दोनों की शादी हो चुकी है।