अफसर सूची में जुड़वाएंगे नाम
अफसर सूची में जुड़वाएंगे नाम
खंडवा।अफसरअपने अधीनस्थ कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद ने सभी अफसरों को यह निर्देश दिए हैं। इसमें यह पुष्टि करने को कहा है कि उनके अधीनस्थ सभी कर्मचारियों उनके परिजन के नाम मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं। विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन के नाम मतदाता-सूची में जुड़वाने के लिए संबंधित कार्यालय को निर्देश दें। एक जनवरी 2015 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले अपना नाम मतदाता-सूची में जुड़वा सकेंगे।