बिजली के खंभे हटाने के टेंडर इसी सप्ताह
आनंदनगर सीमेंट कांक्रीट सड़क से खंभे हटाने के टेंडर आचार संहिता हटने के बाद अब किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की यांत्रिकी शाखा ने टेंडर तैयार करके पहले ही भोपाल भेज दिए थे। आचार संहिता के कारण टेंडर नहीं किए गए। अब आचार संहिता हटने के बाद टेंडर प्रक्रिया फिर शुरू की गई है। एसडीओ भोपाल जा रहे हैं। इसी सप्ताह टेंडर हो जाएंगे। इन्हें ऑनलाइन किया जाएगा। करीब 20 दिन इन्हें खोला जाएगा।
एक साल पहले बनी इस सड़क में दोनों ओर खंभे लगे हैं। राहगीर और बाइक चालक अक्सर खंभों से टकराकर घायल हो जाते हैं। लगभग एक साल पहले खंभे हटाने के लिए टेंडर हुए। खंभे हटाने का काम खरगोन की भावना इलेक्ट्रिकल कंपनी को मिला। कंपनी ने काम ही नहीं किया। लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने कंपनी को नोटिस दिए। अंतिम नोटिस देकर 15 सितंबर तक का समय दिया। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ तो भावना इलेक्ट्रिकल का ठेका टर्मिनेट कर दिया है। एसडीओ बीएल काजले ने बताया आनंद नगर सड़क पर लगे खंभे हटाने के लिए टेंडर भेज दिए थे। आचार संहिता के कारण नहीं हुए। आचार संहिता हट गई है। इसी सप्ताह टेंडर हो जाएंगे। ^ -एसडीओ बीएल काजले, एसडीओ यांत्रिकी पीडब्ल्यूडी