पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी छात्रवृत्ति बंटी नहीं, नई के आदेश

पुरानी छात्रवृत्ति बंटी नहीं, नई के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समग्रछात्रवृत्ति के वितरण में प्राचार्य शिक्षकों की लापरवाही के चलते जिले के 18 फीसदी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से अब भी वंचित हैं। बावजूद इसके विभाग नई छात्रवृत्ति वितरण के लिए नई कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इस संबंध में जिले के प्राचार्यों की बैठक रख उन्हें नए सत्र में छात्रवृत्ति के वितरण के लिए दिशा निर्देश दिए गए।

मंगलवार दोपहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में समग्र छात्रवृत्ति को लेकर जिले के 90 शासकीय स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई। इनमें से 75 ही उपस्थित हुए। बैठक में जिला शिक्षाधिकारी संजय भालेराव ने प्राचार्यों को नए सत्र में छात्रों को छात्रवृत्ति के वितरण, पुराने विद्यार्थियों को नए सत्र में मर्ज करने, जिले के बाहर जाने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित करने संबंधी जानकारी दी।

इधर, जिले के 18 फीसदी छात्र ऐसे हैं जिन्हें छात्रवृत्ति का वितरण नहीं हो सका है। विभाग के अनुसार 82.15 फीसदी विद्यार्थी छात्रवृत्ति ले चुके हैं। अब विभाग बचे हुए विद्यार्थियों को नए सत्र में मर्ज करने की तैयार कर रहा है। बैठक में डीईओ श्री भालेराव सहायक संचालक संजीव मंडलोई ने प्राचार्यों से कहा कि वे स्कूलों में शिक्षकों को एंड्रॉइड मोबाइल लेने ई-अटेंडेंस में शामिल होने के लिए कहें।