व्यवसायी को जान से मारने की धमकी
व्यवसायी को जान से मारने की धमकी
खंडवा.जूनीइंदौर रोड बायपास पर मंगलवार दोपहर पाइप फैक्ट्री व्यवसायी हाजी मोहम्मद सई पिता हाजी निसार को जय सारसर और विक्की सारसर ने जान से मारने की धमकी दी। व्यवसायी ने बताया कि जय और विक्की उनकी फैक्ट्री पर दोपहर 1.40 बजे आए और कहने लगे की हमने इकबाल कच्छी को ब्याज पर रुपए दिए है। तुमने उनसे जमीन खरीदी है। दोनों ने गालिया दी और जान से मारने देख लेने की धमकी दी। व्यवसायी ने थाना मोघट एसपी को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
रोटीमांगने पर युवक को चाकू मारा
खंडवा.सूरजकुंडक्षेत्र में सोमवार रात एक शादी समारोह में रोटी मांगने की बात पर हुए विवाद में युवक को चाकू मार दिया। सोमवार रात शादी समारोह में मनीष पिता सुरेश निवासी कोहेफिजा कॉलोनी और प्रशांत निवासी रेलवे कॉलोनी उसके दो साथियों से विवाद हो गया था। आरोपियों ने मनीष के पेट में चाकू मारा घटना के बाद सोमवार रात 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। कोतवाली पुलिस ने प्रशांत उसके साथियों पर प्रकरण दर्ज किया है।