पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत नहीं बनवा पा रही भवन, अफसर 11 महीने में नहीं सुलझा सके विवाद

पंचायत नहीं बनवा पा रही भवन, अफसर 11 महीने में नहीं सुलझा सके विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत सिलोदा में ग्रामीण और पंचायत के बीच चल रहा विवाद 11 महीने बाद भी नहीं सुलझ सका है। चौकी से शुरू होकर मामला कलेक्टर तक गया। अफसर समस्या का हल नहीं निकाल पाए हैं। हाल ही में कलेक्टर एमके अग्रवाल ने टाइम लिमिट में लेकर 16 नवंबर को एसडीएम पंधाना को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 3 सप्ताह बाद भी अफसरों ने कार्रवाई नहीं की है। सरपंच तुलसाबाई राजीव गांधी सेवा केंद्र का भवन नहीं बनवा पा रहीं है।

यहहै विवाद: ग्रामपंचायत स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र बनाया जाना है। भवन के लिए करीब 14 लाख रुपए दिए गए हैं। इसे पंचायत की आबादी जमीन पर ग्राम सभा से पारित करके बनवाया जा रहा है। भवन के लिए कॉलम भी खोद दिए गए। रेत, सीमेंट, गिट्टी बुला ली। भुगतान से पहले तत्कालीन सीईओ ने राजनीतिक दबाव में भुगतान रोक दिया। इसी जमीन के पास दान में दी गई जमीन पर गुर्जर समाज द्वारा भवन बनाया रहा है।

सरपंच तुलसाबाई के मुताबिक भवन का रास्ता नियम विरुद्ध शासकीय भूमि से दिया है। मना करने पर राजीव गांधी सेवा केंद्र के काम को रुकवा दिया। कॉलम बनाने के लिए खोदे गड्ढे भर दिए। इसकी शिकायत पदम नगर चौकी में की। इसके बाद से कलेक्टर, सीईओ जनपद एवं जिला पंचायत, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक थाना में प्रदेश शासन को पंचायत की ओर से शिकायत की गई। यह सारे अफसर मिलकर भी इस विवाद का हल नहीं कर पाए हैं।

मेरी जिम्मेदारी नहीं

^मैंनेमोघट थाना को कार्रवाई के लिए लिख दिया है। पुलिस को कार्रवाई करना है। अतिक्रमण हटाना, कार्रवाई करना मेरा काम नहीं है। -जानकी यादव, एसडीएमपंधाना

कलेक्टर के आदेश के बाद 17 नवंबर को एसडीएम पंधाना ने मोघट थाना को विवाद सुलझाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद पदम नगर चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र नरवरिया गांव गए। दिनभर रुके भी। पर बिना कार्रवाई के लौट आए।

एसडीएम ने थाना प्रभारी को लिखा