गांव में हो रहे फर्जीवाड़े की शिकायत की
खंडवा | मंगलवार को जनसुवाई में ग्राम माथनीबुजुर्ग के रहवासियों ने भ्रष्टाचार की शिकायत की। गांव वालों ने बताया सरपंच व सचिव मनमानी कर रहे है। स्वच्छ भारत के तहत शौचालय नहीं बना है। पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाने में गड़बड़ी की है जबकि गांव में पहले से ही पाइपलाइन बिछी हुई है। इसी तरह फर्जी तरीके से पैसा निकाल लिया सहित अन्य शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिवराम, काशीराम, बाबूलाल, सुकराम, शांतिलाल व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।