पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार पैराशूट, पैरासेलिंग का रोमांच

पहली बार पैराशूट, पैरासेलिंग का रोमांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। जिले में पहली बार पैराशूट, पैरासेलिंग, पैरा मोटरिंग, वाटर सर्फिंग का रोमांच होगा। सांस्कृतिक छटा भी बिखरेगी। मुनव्वर मासूम की कव्वाली और रागिनी मक्कड़ का बैले डांस भी जिले में पहली बार होगा।

हनुवंतिया में प्रदेश का पहला जल महोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा। यह 21 फरवरी तक चलेगा। 10 दिनी महोत्सव का शुभारंभ शाम चार बजे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर हनुवंतिया में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। सिर्फ वे ही लोग प्रवेश कर सकेंगे जिन्होंने पहले से बुकिंग करा रखी है या उन्हें आमंत्रित किया है। उत्सव में उद्योगपतियों को लुभाने के लिए आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। हालांकि अब तक किसी ने भी आने पर सहमति नहीं दी है।
इंदौर भोपाल के उद्योगपति ही शामिल हो सकते हैं। पर्यटकों के लिए हनुमंतिया पर्यटन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया है। पर्यटन स्थल शुरू होने के बाद से हर रोज 500 पर्यटक आ रहे हैं। जल महोत्सव के उद्घाटन के दिन करीब 1000 पर्यटकों के आने की उम्मीद की जा रही है। यहां बनाए 125 स्विस कॉटेज बुक हैं। सुरक्षा के लिए दो गार्ड भी तैनात किए हैं ताकि कोई व्यक्ति वहां प्रवेश न कर सके।
पांच वीआईपी कॉटेज अलग से आरक्षित रखे गए हैं। इसी तरह बोरिया माल पर लगाए विशेष कॉटेज आरक्षित हैं। यहां उद्योगपति टूर पैकेज में आने वाले पर्यटक रुक सकेंगे। पर्यटन परिसर में एक क्रूज सहित जल-परी, मोटर-बोट एवं वाटर स्कूटर भी हैं। दिन में पैरासेलिंग, पैरा मोटरिंग, गर्म हवा गुब्बारे के सहारे उड़ने के रोमांचकारी खेल होंगे। शाम को 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
बैलगाड़ी से घूमेंगे पर्यटक
पर्यटकों को ग्रामीण संस्कृति से परिचित कराने के लिए गांवों में ले जाया जाएगा। इवेंट कंपनी ने शहरी पर्यटकों को लुभाने के लिए बैलगाड़ी का इंतजाम किया है। सजी-धजी तंबू वाली बैलगाड़ी को हांकने के लिए साफा बांधे व्यक्ति मौजूद रहेगा। भ्रमण टापू के आसपास एक किमी में ही होगा। पर्यटकों की मांग बढ़ने पर बैलगाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
प्रदेश के बाहर से आने वालों के लिए प्रवेश निशुल्क
प्रदेश के बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। पैरासेलिंग, पैरा मोटरिंग या अन्य रोमांचकारी खेलों का शुल्क 500 रु. प्रति व्यक्ति रहेगा। बैलगाड़ी सभी के लिए निशुल्क है। इसमें भ्रमण करके बाहर से आने वाले निमाड़ की संस्कृति को करीब से जान सकेंगे।

पांच सितारा होटल की तरह सभागार
9000 वर्गफीट का सभागार बनाया है। इसमें डाइनिंग टेबल भी लगाए हैं। वातानुकूलित सभागार को पांच सितारा होटल का रूप देने की कोशिश की है।

फूड जोन में मालवा व निमाड़ के व्यंजन
हनुमंतिया पर्यटन स्थल पर पर्यटकों के लिए फूड जोन बनाया है। यहां निमाड़ एवं मालवा के व्यंजन मिल सकेंगे। पर्यटक भुगतान करके इन्हें ले सकेंगे।

क्रॉफ्ट बाजार में प्रदेश का हस्तशिल्प
यहां क्राफ्ट बाजार भी लगाया है। इसमें प्रदेश का हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा बनाए सामान मिलेंगे। इसमें कपड़े, खिलौने, सजावट की सामग्री शामिल है।
आम लोगों के लिए प्रतिबंधित : पहले दिन आम लोगों के लिए पर्यटन स्थल प्रतिबंधित है। केवल पर्यटक और उद्घाटन में शामिल होने वाले मंत्री नेता, अफसर शामिल हो सकेंगे। कार्यक्रमों में केवल वे पर्यटक शामिल होंगे जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग करा ली है। क्षेत्रीय मैनेजर एके सक्सेना ने बताया शनिवार से लोगों के लिए पर्यटन स्थल खोला जा सकता है।

अगले तीन दिन के लिए सभी 125 स्विस कॉटेज बुक
21 फरवरी को रागिनी मक्कड़ इंदौर प्रस्तुति देंगी।
18 फरवरी को मुंबई के कलाकार मुनव्वर मासूम की कव्वाली और सूफी गायन होगा।
15 और 16 फरवरी को मैहर बैंड का संगीत कार्यक्रम होगा।
13 फरवरी को पद्मश्री प्रहलाद टिपाणिया का कबीर गायन होगा।
12 फरवरी को मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा। 14, 17, 19 व 20 फरवरी को इवेंट कंपनी द्वारा।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...


खबरें और भी हैं...