मौला के दीदार हुए...खुशी से छलके आंसू
खंडवा | बोहरा समाज के 53वें दाई डॉ.सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब गुरुवार शाम आए। मौला की एक झलक के लिए समाजजनों का हुजूम उमड़ पड़ा। जब दीदार हुए तो खुशी से आंसू छलक गए। सैफी कॉलोनी में मौला के दीदार करते लोग। फोटो : सिराजुद्दीन परफेक्ट
सुबह 6.15 बजे सैफी काॅलोनी में फजर की नमाज होगी। सुबह 10 बजे से हुसैनी मस्जिद टाउनहाल में वाअज होगी। दोपहर 2 बजे जुमा की नमाज होगी। नमाज के बाद कुछ घरों में कदम रखेंगे। शाम 6 बजे सैफी कॉलोनी मस्जिद में नमाज होगी जिसमें सैयदना साहब उपस्थित रहेंगे।