पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिन में नर्मदा से जुड़ जाएगी सुक्ता लाइन

15 दिन में नर्मदा से जुड़ जाएगी सुक्ता लाइन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौर ने बैठक में विश्वा कंपनी और निगम अफसरों को दिए निर्देश

भास्कर संवाददाता | खंडवा

जलसंकट से निपटने के लिए निगम ने प्लान बना लिया है। सुक्ता पाइपलाइन को नर्मदा से जोड़ा जाएगा। यह काम 15 दिन में कर लेंगे। इसके बाद सुक्ता पाइपलाइन से घरों तक नर्मदा का पानी सप्लाई किया जा सकेगा।

गुरुवार को महापौर सुभाष कोठारी ने जल विभाग की समीक्षा की। इसमें विश्वा कंपनी और निगम अफसरों से पाइपलाइनों को जोड़ने के लिए विस्तार से चर्चा की। मुख्य रूप से सिविल लाइंस मार्ग पर दरगाह के पास सुक्ता की मेनलाइन को नर्मदा जल से जोड़ने की बात पर जोर दिया। इसके अलावा लालचौकी टंकी का इनलेट नर्मदा जल योजना से जोड़ने का निर्णय लिया। आठ दिन में पाइप लाइनों को जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही तत्काल इस्टीमेट तैयार कर काम शुरू करने के आदेश दिए। इसके अलावा नर्मदा जल योजना का स्काडा सिस्टम, क्लोरीनेशन स्थापित करने का काम 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर आयुक्त जेजे जोशी, प्रभारी कार्यपालन यंत्री मनोज घोष, प्रभारी सहायक यंत्री अंतरसिंह तंवर, एचआर पांडे, राजेश गुप्ता, उपयंत्री संजय शुक्ला, विश्वा के प्रवीण कुमार, देवेंद्र सिंह और सुनील कुमार उपस्थित थे।

बैठक में यह भी लिए निर्णय
डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बिछाने के लिए निविदा जल्द बुलाएं। जनसुविधा की दृष्टि से चयनित स्थानों पर सुविधा घर बनाये जाने पर विचार भी चर्चा हुई। होर्डिग्स हटाने के िलए अनापत्ति पत्र रेलवे को भेजने के निर्देश दिए।

गर्मी से पहले जोड़ेंगे लाइन
नर्मदा जल योजना में स्काडा, क्लोरीनेशन स्थापित करने का काम 15 दिन में हो जाएगा। पाइप लाइन जोड़ने का काम गर्मी शुरू होने से पहले कर लिया जाएगा। - प्रवीण कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वा

8 दिन में शुरू होगा काम

पाइप लाइन जोड़ने के लिए तुरंत इस्टीमेट बनाने के लिए कहा है। आठ दिन में काम शुरू हो जाएगा। जहां भी पाइप लाइनों को जोड़ सकते हैं। काम करेंगे। - सुभाष कोठारी, महापौर

खबरें और भी हैं...