आनंद नगर में छात्रों को स्कूल के बाहर पीटा
खंडवा | आनंद नगर स्थित सेंट पायस स्कूल के सामने कुछ युवकों ने छात्रों की पिटाई कर दी। पीड़ित 11वीं के छात्रों ने गुरुवार दोपहर मोघट पुलिस से शिकायत की। छात्र अनस अली निवासी इमलीपुरा, जुनैद खान गुलशननगर ने बताया नकाब बांधकर नितिन मसानी समेत अन्य 10-15 लड़के बाइक पर आए। स्कूल की छुट्टी के बाद रास्ते में रोक लिया और गाली-गलोज कर मारपीट की। वे अक्सर बगैर बातचीत के मारपीट करते है। उनके पास एक लोहे का पाइप, धारदार चाकू भी था। वे 15 दिन पहले भी यहां चाकूबाजी की घटना भी कर चुके है। इसकी शिकायत भी थाने में हुई थी। बार-बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की।