सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाते दिखे बदमाश
सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाते दिखे बदमाश
खंडवा | ट्रेन के स्लीपर कोच में 10 लाख के जेवर चुराने की तफ्तीश शुरू हो गई है। आर्मी अफसर योगेंद्रपाल सिंह चौहान गुरुवार दोपहर खंडवा आए। यहां से वे भुसावल जीआरपी पहुंचे। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज जांच में बदमाश बोगी से उनका जेवर, नगदी से भरा बैग ले जाते दिखें। उनका बैग भी जीआरपी ने बरामद कर लिया है लेकिन उसमें जेवर, रुपए गायब मिले।
मकान में आग लगी - खंडवा | टिगरिया गांव के एक सूने मकान में गुरुवार दोपहर आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम से अग्निशमन वाहन पहुंचा और आग बुझाई। पुलिस के मुताबिक कोई जनहानि नहीं हुई।