मनरेगा संविदा कर्मियों ने सुंदरकांड किया
खंडवा | एसडीएम कार्यालय के पास धरना दे रहे मनरेगा के संविदाकर्मियों ने गुरुवार को सुंदरकांड किया। इसमें जनपद के संविदा कर्मचारी और अधिकारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने सुंदरकांड करके हनुमानजी से नियमित कराने की प्रार्थना की। कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 14 फरवरी तक चलेगा। धरना प्रदर्शन जनपद स्तर पर चल रहा है। 23 तारीख के बाद कर्मचारी काम बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे।