11 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा
खंडवा | अखिल भारतीय गडरिया पाल समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम 13 फरवरी को हरसूद रोड पर जूनापानी में होगा। इसमें 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। कार्यक्रम सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतानसिंह पाल, जिला अध्यक्ष राजाराम पाल सहित समाज के गणमान्य जन शामिल होंगे। ज्वाला पाल ने बताया कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।