गरीबों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार
खंडवा | पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय में समर्पण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल एवं लांस नायक हनुमंथपा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा। समर्पण दिवस के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, महापौर सुभाष कोठारी, हुकुमचंद यादव, राजेश डोंगरे, पुरुषोत्तम शर्मा, विधायक लोकेद्रसिंह तोमर, देवेद्र वर्मा संतोष सोनी, भगवानदास आरतानी, सुनील जैन, आनंद मोहे, धर्मेंद्र बजाज, शंशाक जोशी, आशीष चटकले, शारदा तादले, हंसमुखी जोशी, संगीता चौहान, जाकिर मदनी, चंद्रेश पचौरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।