अंधे मोड़ पर कार पलटी 5 घायल, एक की मौत
अंधे मोड पर कार पलटने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह परिवार ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग दर्शन कर हैदराबाद जा रहा था।
दुर्घटना खंडवा से 50 किमी दूर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात डेढ़़तलाई मार्ग पर शेखपुरा के पास हुई। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। परिजन एंबुलेंस से शव को हैदराबाद ले गए। पुलिस के अनुसार कार टीएस-09-ईके-3601 से महेंद्र अग्रवाल निवासी जिला मेरी कॉलेज के पास सोमाजी गुड़ा हैदराबाद प|ी रमा (52), बेटे पंकज (32), बहू अर्चना (29), साढ़े चार साल का पोता आरुष, डेढ़ वर्षीय मनन के साथ ओंकारेश्वर दर्शन करने आए थे। यहां से हंसी-खुशी निजी कार से वापस हैदराबाद लौट रहे थे। शेखपुरा गांव के अंधे मोड़ पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। वाहन तीन-चार पलटी खाकर उल्टा हो गया। ग्रामीणों और डायल-100 की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। सिर, नाक में गंभीर चोट आने से रमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल से कार में रखे पर्स से अज्ञात बदमाश 25 हजार रुपए ले निकालकर ले गया। डायल-100 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
बहू की हालात देख ससुर फूट-फूटकर रोए
शुक्रवार सुबह पिपलौद में एसडीओपी मनोहर गवली ने शव का पीएम कराकर पति महेंद्र को खंडवा रवाना किया। इंदौर रोड स्थित निजी अस्पताल में ससुर महेंद्र ने जैसे ही बहू अर्चना, पोते आरुष को देखा तो वह फूट-फूटकर रोने लगे। ससुर की हालात देख बहू भी रोने-बिलखने लगी। यहां मदद के लिए इंदौर से परिचित, किशोर नगर के मंगलेश शर्मा आदि ने दोनों को ढांढस बंधाया। साथ ही शुगर की गोली, 25 हजार रुपए नगद, पानी और भोजन कराया। महेंद्र एंबुलेंस से प|ी रमा का शव और कार चालक को लेकर हैदराबाद रवाना हुए।
घायलों की मदद के लिए उमड़े लोग
खड़कपुरा निवासी नवनीत अग्रवाल भी सूचना मिलते ही घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घायल पंकज, अर्चना, आरुष को इंदौर रोड स्थिति निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से गंभीर अवस्था पंकज को इंदौर ले गए। डेढ़ साल के मासूम मनन को खरोंच तक नहीं आई। महेंद्र को अंदरूनी चोंट अाई है। यहां एक पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में पहुंचा। उसने भी अस्पताल खर्च, एंबुलेंस आदि व्यवस्था के खर्च उठाने की बात कहीं। हैदराबाद के जेसी क्लब में आशीष गोयल ने खंडवा में जेसी के मंगलेश शर्मा से संपर्क किया। इन्होंने भी तुरंत मौके पर आकर घायल अग्रवाल परिवार की मदद की।
पलटने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई।
एंबुलेंस में बैठे महेंद्र अग्रवाल बदहवास दिखे।
मृतिका रमा अग्रवाल