डॉक्टर, पेंशनर के बनाए बीपीएल कार्ड
महबूब पिता मुनीर खां, जयसिंह पिता हमरा, जड़ाव बाई पति मोतीराम जो गांव में नहीं रहते।
हरेसिंह पिता बोंदर पेंशनर है। गोविंदराम पिता लक्ष्मण खंडवा में रहते हैं और ये भी पेंशनर है।
रितेश पिता कचरू की दो दुकान, आशीष पिता भगवान की दो दुकान तथा कृषि भूमि है।
अरुण रामेश्वर खरगोन में रहता है और प|ी बांगरदा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है।
खुलासा : जनसंवाद में मिले आवेदन की जांच में शिकायत सही पाई
भास्कर संवाददाता | पुनासा
जनपद पंचायत पुनासा की ग्राम पंचायत बांगरदा में सारे नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से बीपीएल कार्ड में बंदरबांट की गई है। अधिकांश लोग संपन्न हैं। कुछ तो गांव से बाहर शहरों में रहते हैं। जिन अपात्रों के कार्ड बनाए गए हैं उनमें डॉक्टर, पेंशनर, चपरासी, व्यापारी और संपन्न किसान शामिल हैं। जो व्यक्ति डॉक्टर और पेंशनर है, उनके बीपीएल कार्ड बना दिए हैं, जबकि पात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में नहीं जोड़ा जा रहा है। 8 जनवरी 2016 को जनसंवाद में ग्रामीणों ने आवेदन देकर इसकी शिकायत की। जिपं अध्यक्ष अमित तोमर ने जांच के आदेश दिए। जनपद द्वारा गठित जांच टीम ने जो रिपोर्ट दी उसमें शिकायत सही पाई गई है। पुनासा एसडीएम ने अपात्र लोगों को नोटिस जारी किए हैं। कुल 36 लोग अपात्र पाए गए हैं। नोटिस के जबाव आने पर पता चलेगा कि कार्ड बनाने में कौन से कर्मचारी और पदाकिारी शामिल हैं। उन पर भी कार्रवाई की गाज गिरेगी।
कड़ी कार्रवाई होगी
जांच रिपोर्ट मिलते ही अपात्र लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जवाब मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकी यादव, एसडीएम पुनासा